Chhattisgarh Millet Mission : बढ़ती डिमांड के चलते किसान ले रहे रागी की खेती में रूचि
![Chhattisgarh Millet Mission: Due to increasing demand, farmers are taking interest in ragi cultivation](https://bharatbandhu.org/wp-content/uploads/2023/05/1684408729_f4ce1aab82f8e11bc065-e1684418101693.jpeg)
रायपुर, 18 मई। Chhattisgarh Millet Mission : छत्तीसगढ़ में शुरू किए गए मिलेट मिशन का सार्थक परिणाम दिखने लगा है। किसान अब धान की खेती के बदले रागी और कोदो, कुटकी की फसल की ओर आकर्षित हो रहे हैं। बेमेतरा जिले में लगभग 500 हेक्टेयर में किसानों ने पहली बार धान के बदले रागी की फसल ली है।
छत्तीसगढ़ देश का इकलौता राज्य है, जहां कोदो, कुटकी और रागी की समर्थन मूल्य पर खरीदी और इसके वैल्यू एडिशन का काम भी किया जा रहा है। कोदो-कुटकी की समर्थन मूल्य पर 3000 प्रति क्विंटल की दर से तथा रागी की खरीदी 3377 रूपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की जा रही है। साथ ही धान के बदले अन्य फसल लेने वाले किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत इनपुट सब्सिडी भी दी जा रही है। राज्य सरकार द्वारा धान के बदले खरीफ की अन्य फसलों के साथ-साथ उद्यानिकी की फसल लेने पर 10 हजार रूपए प्रति एकड़ के मान से इनपुट सब्सिडी उपलब्ध कराई जा रही है।
![](https://bharatbandhu.org/wp-content/uploads/2023/05/image-38-512x1024.png)