![Exit Poll 2023: This newly formed party can clean up everyone's mess...! CM is likely to get 3 to 7 seats](https://bharatbandhu.org/wp-content/uploads/2023/12/EX-e1701393880955.jpg)
मिजोरम, 01 दिसंबर। Exit Poll 2023 : इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल के सर्वे में मिजोरम को लेकर दिलचस्प अनुमान सामने आए हैं। यहां जोरम पीपल्स मूवमेंट बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है और अगर Exit Poll ही 3 दिसंबर को चुनाव परिणाम में तब्दील हुआ तो ZPM मिजोरम में भारी जीत हासिल कर सकती है। पूर्वोत्तर के राज्य मिजोरम में 40 विधानसभा सीटें है, जिनमें से उम्मीद है कि ZPM 28-35 सीटों के साथ बहुमत दर्ज कर सकती है।
![](https://ekjantakiawaaz.com/wp-content/uploads/2023/12/image-826x1024.jpg)
सीएम जोरमथंगा की पार्टी का सूपड़ा साफ होने का अनुमान
सर्वेक्षण में अनुमान लगाया गया कि मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा का मिज़ो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) लगभग का सूपड़ा साफ है और उसे केवल 3 से 7 सीटें ही मिलने की संभावना है। इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया का अनुमान है कि एमएनएफ को 27 फीसदी वोट मिलेंगे, जेडपीएम को 49 फीसदी वोट मिलेंगे और कांग्रेस को 20 फीसदी वोट मिलेंगे। इस बीच, इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया, सी वोटर और जन की बात के संयुक्त एग्जिट पोल में एमएनएफ को 12, जेडपीएम को 22 और कांग्रेस को 5 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।
मिजोरम में 7 नवंबर को मतदान हुआ था और 80 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज (Exit Poll 2023) किया गया था। चुनाव नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। नवंबर 2018 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में एमएनएफ को 26 सीटें, जेडपीएम को 8 सीटें, कांग्रेस को 5 और बीजेपी को 1 सीट मिली थी।