अन्य ख़बरें
IT Raid : BBC विवाद के बाद दिल्ली और मुंबई में बीबीसी के दफ्तरों में दूसरे दिन भी इनकम टैक्स सर्वे जारी
![IT Raid: IT survey continues for third day in Delhi and Mumbai offices of BBC after BBC controversy](https://bharatbandhu.org/wp-content/uploads/2023/02/135F3FAA-0F27-4CB0-839A-312EEB5DA7FF-e1676365233865.webp)
नई दिल्ली, 15 फरवरी। IT Raid : बीबीसी डॉक्यूमेंट्री विवाद के बाद बुधवार को भी दिल्ली और मुंबई में बीबीसी के दफ्तरों में दूसरे दिन भी इनकम टैक्स सर्वे जारी है। सूत्रों की माने तो टैक्स चोरी से जुड़े मामले को लेकर यह सर्वे किया जा रहा है।
जानकार सूत्रों के मुताबिक सभी कर्मचारियों के फोन जब्त कर लिए हैं। कर्मचारियों को घर जाने के लिए बोल दिया है। इस कार्रवाई के बारे में लंदन हैड क्वार्टर में जानकारी दी गई है। बीबीसी के भारत में अन्य दफ्तरों पर सर्वे की सूचना है। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही बीबीसी ने गुजरात दंगों व प्रधानमंत्री मोदी पर एक डॉक्यूमेंट्री जारी कर दी थी। इसको लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद भारत में डॉक्यूमेंट्री को बैन कर दिया था।